बहराइच, जून 10 -- तेजवापुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत डोकरी में विकसित भारत कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच के वैज्ञानिक डॉ.नंदन सिंह एवं डॉ.अरुण कुमार राजभर ने मृदा परीक्षण जैविक खेती एवं मोटे अनाज की किसानों को विस्तार से जानकारी दी। डॉ.अरुण कुमार राजभर ने दलहनी एवं तिलहनी फसलों के साथ वर्तमान खरीफ में धान की फसल की बेहतर खेती करने की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को बताया। उन्होंने किसानों से आवाह्न किया गया कि रसायनमुक्त खेती को अपनाकर स्वस्थ रह सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी ने उद्यान विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में बताया। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप बी आरपी सिंह, डॉ. विकास पांडेय, कुलदीप कुमार आदि रहे। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.