जामताड़ा, फरवरी 28 -- किसानों को मिली गृह वाटिका तथा येलो स्ट्रीकी ट्रैप की जानकारी जामताड़ा,प्रतिनिधि। तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय गोड्डा की तीसरी टीम जामताड़ा पहुंची। इस दौरान टीम में मौजूद छात्राओं ने गुरुवार को प्रखंड के रानीडीह गांव के प्रधान टोला के किसानों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसान कॉल सेंटर, येलो स्टिकी ट्रैप एवं गृह वाटिका के उपयोग के बारे में जानकारी दी। इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र जामताड़ा के प्रधान वैज्ञानिक डॉ सुप्रिया सिंह तथा गोड्डा से आई छात्रा खुशी कुमारी ने बताया कि एग्रीकल्चर बीएसई की छात्राएं रीवा कार्यक्रम के तहत जामताड़ा जिला आई हुई है और वह गांव जाकर किसानों द्वारा किस प्रकार खेती की जाती है। इसकी जानकारी हासिल कर रहे है। वही किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती के तकनिक और उससे होने वाले लाभ की जानकारी द...