पूर्णिया, जुलाई 13 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।पूर्णिया जिला के 20 प्रगतिशील किसानों को आम उत्पादन की नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में आत्मा योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आम की गुणवत्ता सुधार कर उसके निर्यात को बढ़ावा देना और किसानों की आमदनी में वृद्धि करना था। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के. एम. सिंह ने किसानों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि आम की खेती यदि वैज्ञानिक तरीके से की जाए तो यह अत्यधिक लाभकारी साबित हो सकती है। उन्होंने किसानों को मिट्टी की जांच, जैविक खाद का संतुलित प्रयोग, समय पर पटवन और फल आने के बाद कीटनाशकों के सही छिड़काव की विस्तृत जानकारी दी। ....मिट्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.