चंदौली, फरवरी 24 -- चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार को पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मशरूम की खेती के बारे में प्रशिक्षित किया। साथ ही सरकार की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। केवीके अध्यक्ष एवं वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि मशरूम का उत्पादन कर किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकते हैं। सरकार मशरूम की खेती को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। जिले में इसका लाभ किसान उठा रहे हैं। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक अमित कुमार सहित अन्य वैज्ञानिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...