लातेहार, जुलाई 24 -- लातेहार, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के समीप मधु किसानों को मधुमक्खी पालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से मौजूद जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार ने किसानों को मधु मक्खी पालन के लिए प्रेरित किया। कहा कि मधुमक्खी पालन के लिए न्यूनतम पूंजी और भूमि की आवश्यकता होती है। प्रशिक्षक लाबेस कुमार ने मधु मक्खीपालन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मधुमक्खी पालन पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरीकों से किया जाता था। उन्होंने बताया कि मधुमक्खी पालन से शहद, मोम, प्रोपोलिस, रॉयल जेली और मधुमक्खी जहर प्राप्त किया जाता है। मधुमक्खियां फसल परागण में मदद करती हैं। उन्होने किसानों को पालन हेतु निवेश की जानकारी दी। प्रशिक्षण में डीएमएलएच अंकित कुमार ने शहद के गुण और उपयोग की जानकारी दी। प्रशिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.