देवघर, मई 26 -- देवघर,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बसवरिया पंचायत में रविवार को प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशांक शेखर की अध्यक्षता में बीज दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर बीटीएम सह बीएओ ने कहा कि झारखंड में राज्य सरकार ने घोषणा की है कि हर साल 25 मई को बीज दिवस के रूप में मनाया जाना है। कहा कि इस दौरान खेती में बीजों के महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। बीज दिवस का उद्येश्य खाद्य उत्पादन और कृषि स्थिरता के लिए उनके महत्व पर बल देना है। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा जो बीज उत्पादित किया जाता है, उसे कैसे संरक्षित किया जा सकता है एवं संरक्षित करने से किसानों को महंगे बीज खरीदने से परेशानी कम होगी इस बात की जानकारी दी गई। किसान अपने घर में अच्छे बीज का उत्पादन कर सकते हैं, जिसके तरीकों को बताया गया। इस दौरान किसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.