रामपुर, फरवरी 5 -- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत बुधवार शाम बिलासपुर पहुंचे। यहां किसानों को संबोधित करते हुए अमेरिका से ट्रेड डील को किसानों को बर्बाद करने की नीति बताई। साथ ही कहा कि यूजीसी को लड़ाई कराने के लिए लाया गया बताया। आम बजट पर कहा कि इसमें किसानों के लिए कुछ नहीं है। साथ ही कहा कि किसानों को अपनी जमीन बचाते हुए बीस साल लड़ाई लड़नी पड़ेगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता टिकैत भाकियू जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल के पिपलिया अहला गांव स्थित निवास पर पहुंचे थे। वहां सबसे पहले उन्होंने जिलाध्यक्ष गिल के दिवगंत पिता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष गिल के पिता दर्शन सिंह का कुछ दिन पूर्व देहावसान हो गया था। इसके बाद टिकैत ने किसानों के साथ चर्चा की और संगठन को और मजबूत बनाने तथा किसानों के हितों में संघर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.