बेगुसराय, जून 6 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। कृषि वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतों में कृषि चौपाल लगाया। कृषि वैज्ञानिकों ने बरियारपुर पश्चिमी, बरियारपुर पूर्वी एवं खोदावंदपुर पंचायतों में कृषि चौपाल लगाकर किसानों को खरीफ फसल की खेती के नवीनतम तकनीकों की जानकारी दिया। कृषि विभाग के निर्देश पर लगाए गए खरीफ कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम में अनुमंडल कृषि अधिकारी गौरव कुमार ने सरकार के द्वारा उन्नत कृषि के क्षेत्र में चलाए जाने वाले विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दिया। उन्होंने सरकार की इन लाभकारी योजनाओं से लाभ उठाने का आह्वान किया। मौके पर कृषि विभाग के सहायक निदेशक अभियंत्रण न्यूटन कुमार ने कृषि विभाग द्वारा रियायती दर पर किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे कृषि संयन्त्रों से बेहतर तरीके से खरीफ फसल की खेती करने...