नई दिल्ली, जुलाई 16 -- PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में तीन अहम फैसले लिए गए। इनमें से एक किसानों के हित में लिया गया फैसला है। कैबिनेट मीटिंग में 'प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना' (PM Dhan Dhanya Krishi Yojana 2025) को आज मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 24,000 करोड़ रुपये के सालाना के खर्च के साथ पीएम धन-धान्य कृषि योजना को मंजूरी दी, इसमें 36 योजनाओं को शामिल किया जाएगा। बता दें कि बजट 2025 के दौरान इस योजना की घोषणा की गई थी।सरकार की इस योजना के तहत 1.7 करोड़ किसानों की फसल प्रोडक्टिविटी को मदद मिलेगी। यह योजना खेती को आधुनिक बनाएगी और किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद करेगी। इस योजना के तहत उन किसानों को फायदा होगा, जिनके राज्यों में फसल की पैदावार कम होती है।1.7 करोड़ किसानों को होगा फायदा प्रधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.