पाकुड़, अगस्त 27 -- पाकुड़। सदर प्रखंड के ईलामी पंचायत के मुखिया अब्दुस समद ने मंगलवार को गांव में अभियान चलाकर फसल बीमा के प्रति लोगों को जागरूक किया। मुखिया ने लोगों को बताया कि सरकार के द्वारा गांव-गांव में फसल बीमा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस पंचायत के 20 हेक्टियर में धान का फसल किसानों के द्वारा लगाया गया था। लगातार बारिश होने से खेतों में लगाए गए धान का फसल बर्बाद हो गया है। फसल बर्बाद होने से किसान काफी परेशान है। सरकार के द्वारा फसल बीमा का लाभ फसल नुकसान होने वाले किसानों को दिया जाएगा। इसलिए सभी किसानों को फसल बीमा कराना जरूरी है। उन्होंने गांव के खेतों तक जाकर लोगों को योजना के प्रति जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.