गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (रबी 2024-25) के अंतर्गत 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' अभियान का राजकीय कृषि महाविद्यालय चरगांवा में शनिवार को आयोजित हुआ। संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीएम फसल बीमा योजना के तहत पॉलिसी कराने वाले नंदलाल, जगरनाथ, मकसूदन समेत कई किसानों को फसल बीमा पॉलिसी और पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में संयुक्त कृषि निदेशक ने किसानों को फसल बीमा के महत्व और इसके लाभों के प्रति जागरूक किया। कहा कि प्राकृतिक आपदाओं या किसी अन्य कारण से फसल को नुकसान होने की स्थिति में बीमित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आर्थिक सहायता मिलती है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में फसल बीमा कराने की अपील की, ताकि उन्हें विपरीत परिस्थितियों में सुरक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.