बांका, अगस्त 7 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बांका जिले को भी इस खरीफ मौसम में जैविक कॉरिडोर से जोडा गया है। इसको लेकर यहां 6 प्रखंडों में बनाए गए 9 कलस्टर के 450 हेक्टेयर भूमि के दायरे में प्राकृतिक खेती की शुरूआत की गई है। यहां जैविक कॉरिडोर से जुडे 1125 किसानों को कृषि विभाग की ओर से प्राकृतिक खेती के लिए जैव रसायन एवं उर्वरक दिए जाएंगे। एक कलस्टर से यहां 125 किसानों को जोडा गया है। यहां जैविक खेती से जोडे गए किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए खुद से जैव रासायन और उर्वरक नहीं खरीदने पडेंगे। अब इन किसानों को कृषि विभाग की ओर से ही जैव उर्वरक और रासायन दिए जाएंगे। इन किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहन राशि के तौर पर प्रति हेक्टेयर 2000 रूपये मिलेंगे। इस राशि का उपयोग किसान मजदूरों से काम लेने पर खर्च करेंगे। इसके अलावे बिहार राज्य बीज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.