कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- नमामि गंगे योजना के तहत जिला गंगा समिति की ओर से शुक्रवार को विकास भवन के सरस हाल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों को प्राकृतिक खेती के गुर सिखाए गए। साथ ही उसके महत्व की भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने प्राकृतिक खेती के लाभ के साथ ही प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने पशुपालन के योगदान के साथ प्राकृतिक खेती को कैसे बढ़ाया जाए। इसके बारे में विस्तार से बताया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कृषकों को विस्तार से वैज्ञानिक विधि के माध्यम से प्राकृतिक खेती करने के उपायों के बारे में बताया। उप कृषि निदेशक सत्ये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.