मैनपुरी, मार्च 18 -- भाकिय प्रदेश सचिव बीनू मिश्रा के नेतृत्व में नगर के गंगा पैलेस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समरोह में पहुंचे पदाधिकारियों ने एक-दूसरे का गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं संगठन विस्तार के लिए पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र दिए गए। होली मिलन समारोह में शीलेश दुबे ने कहा कि होली के माध्यम से आपसी गलतफहमी को दूर करने का मौका मिलता है। किसानों की समस्याओं पर कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के लिए घोषणाएं तो करती है लेकिन उन पर अमल नहीं करती है। अगर किसानों को परेशान किया जाएगा तो भाकियू धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। तहसील स्तर पर संगठन के विस्तार के लिए कन्नौज जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला, जिलाध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा, सुमित दीक्षित, मनीष यादव सहित अन्य पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.