मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रदेश के किसानों को खेती किसानी से जुड़ी जानकारी अब उनको घर बैठे मिलेगी। इसके लिए कृषि विभाग हर पंचायत में एक विशेष कार्यक्रम चलाएगा। इसे सघन क्षेत्र विकास एवं प्रशिक्षण सपोर्ट कार्यक्रम नाम दिया गया है। इसके संचालन को लेकर कृषि विभाग के विशेष सचिव वीरेन्द्र प्रसाद यादव ने सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को आवश्यक प्रबंध करने का निर्देश दिया है। पत्र के अनुसार इस कार्यक्रम में तहत पूरे प्रदेश में 4.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है। इसमें मुजफ्फरपुर को 1.06 करोड़ रुपये मिला है। इस राशि का उपयोग किसानों को बेहतर कृषि कार्य की जानकारी देने पर किया जाएगा। इसके लिए कृषि क्षेत्र से जुड़े अलग अलग विधाओं के विशेषज्ञ पंचायतों में जाकर किसानों से मुलाकार करेंगे। उनसे संवाद कर उनकी समस्याओं की ज...