बक्सर, नवम्बर 19 -- बैठक डुमरांव प्रखंड कार्यालय में पैक्स अध्यक्षों के साथ डीएओ ने की बैठक कुल 01 लाख 53 हजार मिट्रीक टन धान खरीदने का रखा गया लक्ष्य फोटो संख्या- 16, कैप्सन- बुधवार डुमरांव प्रखंड कार्यालय के सभागार में अनुमंडल के पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक करते डीसीओ चंद्रमा राम। डुमरांव, निज संवाददाता। पैक्सों में जिस तरह धान खरीद की रफ्तार धीमी है, उसे लेकर कृषि विभाग काफी चिंतित है। बुधवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में डीएओ ने पैक्स अध्यक्षों के साथ एक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि बीते 15 नवंबर से पैक्सों के द्वारा धान खरीद की शुरूआत कर दी गई है, लेकिन गति काफी धीमी है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक मात्र 45 क्विंटल ही धान की खरीद हो पायी है, जो लक्ष्य से काफी कम है। उन्होंने कहा कि जिले में धान खरीद का लक्ष्य 01...