हल्द्वानी, फरवरी 20 -- भीमताल। पूर्व दर्जा धारी हरीश पनेरू ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के किसानों को फसल बीमा नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। हरीश पनेरू ने कहा भीमताल, धारी, रामगढ़ और ओखलकांडा कृषि बाहुल्य क्षेत्र है। यहां लोग कृषि से अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। किसानों को वर्ष 2023 से 2025 तक बीमा कंपनियों द्वारा फसल का बीमा नहीं दिया गया है। कहा कि किसानों का नुकसान अधिक हुआ है लेकिन बीमा कंपनी ने कम आकलन किया है। उन्होंने अधिकारियों से बात कर किसानों को फसल का बीमा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जल्द किसानों को बीमा नहीं दिया गया तो किसानों के साथ आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.