आगरा, मई 26 -- फ्लिपकार्ट ने प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में एफपीओ के लिए कार्यशाला की। आयोजन का उद्देश्य किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को क्वालिटी स्टैंडर्ड, सोर्सिंग प्रोसेस और डिजिटल इंटीग्रेशन से जुड़ी इनसाइट्स के माध्यम से सशक्त करना था। इससे सतत कारोबारी विकास एवं राष्ट्रीय बाजार तक पहुंच को सुगम बनाया जा सकेगा। कार्यशाला में संयुक्त निदेशक कृषि शैलेंद्र सिंह, उप निदेशक कृषि अमित जायसवाल, राष्ट्रीय बीज निगम से योगेंद्र यादव, नवकिसान से राजशेखर तथा कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार निदेशालय से राज्य कृषि मार्केटिंग इंस्पेक्टर आशीष सिंह उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.