बिहारशरीफ, जून 1 -- किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी, बताये फायदे ड्रोन तकनीक और वैकल्पिक फसलों पर विशेष जोर अरियरी और चेवाड़ा के गांवों में चला विकसित कृषि संल्प अभियान शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा रविवार को जिले के चेवाड़ा और अरियरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया गया। चेवाड़ा, बहुआरा, चांदी, वृंदावन और कसार गांवों विशेष शिविर लगाकर खरीफ मौसम में किसानों को उन्नत खेती के तरीके बताये गये। केवीके के प्रधान ई. प्रमोद कुमार चौधरी, उद्यान विभाग के नवीन कुमार सिंह, डॉ. अल्कज्योति शर्मा ने किसानों को धान की सीधी बुआई, अरहर, रागी, कोदो जैसे पोषक अनाज तथा मक्का की वैज्ञानिक खेती के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही खेती में ड्रोन तकनीक के प्रयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकार...