दरभंगा, दिसम्बर 12 -- जाले। मधुबनी जिला आत्मा की ओर से 'दलहनी एवं तिलहनी फसलों की नवीनतम तकनीक तथा जलवायु अनुकूल कृषि' विषय पर गुरुवार को बेनीपट्टी प्रखंड के 50 प्रगतिशील किसानों को स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र के गेहूं, दलहन और तेलहन फसल क्षेत्र का परिभ्रमण करवाया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र में उद्यान वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने खेती के विभिन्न पहलुओं जैसे समेकित कृषि प्रणाली, समेकित पोषक तत्व, सिंचाई जल एवं पोषक तत्व प्रबंधन पर किसानों के बीच चर्चा की। उन्होंने जल एवं पोषक तत्त्व उपयोग दक्षता बढ़ाने के विभिन्न तकनीक जैसे शून्य जुताई खेती, फसल अवशेष से मल्चिंग, फसल चक्र में दलहन फसलों का समावेश, परती जमीन में दलहन की खेती, बाग-बगीचों जैसे छायादार जगहों में हल्दी, तिल एवं सरसों जैसे तिलहनी फसल की खेती के बारे में विस्तृत जानकार...