जामताड़ा, दिसम्बर 11 -- किसानों को दी गई पौधे के ग्राफ्टिंग की जानकारी जामताड़ा,प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा किसानों को सब्जी तथा फल के पौधे का ग्राफ्टिंग करने के बारे में जानकारी दी गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पौधे के ग्राफ्टिंग करने से न सिर्फ पौधे से उत्पादन ज्यादा होता है। बल्कि पौधे का भविष्य भी बढ़ता है। इस दौरान पौधे के ग्राफ्टिंग करने की विधि तथा ग्राफ्टिंग के दौरान क्या सावधानी बरतनी है। इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर आत्मा के ऊपर योजना निदेशक संजय कुमार ने उपस्थित किसानों को पौधे के देखभाल तथा कीटनाशक के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...