गढ़वा, दिसम्बर 23 -- गढ़वा। मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र में किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवलेश कुमार ने किया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ बंधनु उरांव ने कृषकों को विकसित भारत-जी राम जी विधेयक के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मौके पर वैज्ञानिक डॉ दिनेश कुमार सिंह, कृषि महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. हरिपद मुर्मू, डॉ कल्याण मंडी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान गढ़वा के प्रगतिशील किसानों को पुष्प गुच्छ व शॉल देकर सम्मनित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सहायक सियाराम पाण्डेय, सुनील कुमार, राकेश रंजन चौबे, कृष्ण कुमार चौबे उपस्थित थे। प्रगतिशील किसान वृजेश तिवारी ने किसानों से अपील किया कि खेती के साथ फूल और फल की भी खेतीं करें। सफल पशुपालक गणेश राम ने किसानों से यह अपील किया कि कृषि के ...