मेरठ, फरवरी 15 -- दौराला। दौराला चीनी मिल के वर्क्स क्लब में शनिवार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगा। इसमें मिल की गन्ना समितियों से जुड़े जागरूक किसानों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने किसानों को गन्ने की फसल में लगने वाले कीटों और रोगों के रोकथाम की जानकारी दी। शाहजहांपुर के गन्ना शोध परिषद के तत्वावधान में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गन्ना मिल से जुड़ी सभी गन्ना समितियों के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। गन्ना वैज्ञानिक डॉ. सुजीत प्रताप सिंह, डॉ. अरविंद कुमार ने गन्ने की फसल में लगने वाले कीट, रोगों की पहचान के बारे में जानकारी देते हुए रोकथाम के उपाय बताए। वैज्ञानिकों ने गन्ना प्रजाति को. 0238 का विस्थापन करने और नई गन्ना प्रजातियों को 17231, को 18231, को 19231, कोलख 16202, कोलख 142...