मेरठ, मार्च 27 -- मेरठ। किसानों को दस घंटे के स्थान पर सात घंटे बिजली के आदेश मामले को लेकर विधायक अतुल प्रधान ऊर्जा भवन पहुंचे। उन्होंने एमडी पीवीएनएल ईशा दुहन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि 22 मार्च को एक आदेश जारी हुआ, जिसमें कृषि पोषक फीडर से विद्युत समय दस घंटे से घटाकर सात घंटे कर दिया गया है। जिसकी सप्लाई जो भागों में वर्गीकृत कर दी गई है। इसमें नए शेडयूल में सुबह 5:15 बजे से 10:15 बजे तक और दोपहर बाद चार बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित रहेगी। कहा कि इतने कम समय में किसान फसलों की सिंचाई समय से नहीं कर पाएगा। दूसरी तरफ गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और फसलों में कम समय में सिंचाई करनी पड़ेगी। दो भागों में वर्गीकृत यह समय सिंचाई को प्रभावित करेगा, जिसका सीधा नुकसान फसलों पर पड़ेगा। मांग की है कि किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.