फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 30 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना में किसान गोष्ठी का आयोजन मेला श्री रामनगरिया के सांस्कृतिक पांडाल में होगा। इसमें औद्यानिक खेती से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गयी। कृषि विज्ञान केंद्र जाजपुर बंजारा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.वीके शर्मा, अभिमन्यु ने किसानों को जागरूक किया। इस दौरान किसानों को उन्नतिशील तरीके से खेती करने को प्रेरित किया गया। आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने किसानों को उपयोगी जानकारी दी। जैविक खेती पर जोर दिया गया। सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक वीरेंद्र सिंह, डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी एसके तिवारी आदि ने भी बात रखी। किसानो को अन...