विकासनगर, जनवरी 7 -- सहसपुर ब्लॉक के धूलकोट में चल रहे 45 दिवसीय एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को हुआ। शिविर में किसानो को कृषि के माध्यम से स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समापन पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रही ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत ने कहा कि शिविर में कई प्रांतों से आए किसानो को प्रशिक्षण का लाभ अपने प्रदेश में खेती के दौरान मिलेगा। प्रशिक्षण में मिले अनुभव न सिर्फ रोजगार से जोड़ेगा बल्कि वे उद्यमी बनकर दूसरो को भी रोजगार उपलब्ध करायेंगे। प्रशिक्षण के दौरान खाद बीज की दु‌कान खोलने, डेयरी फार्म, मशरूम उत्पादन, आर्गेनिक फार्मिग, मत्स्य पालन तथा कृषि आधारित लघु एवं मध्यम उद्योगो के संचालन, कार्ययोजना निर्माण, बैंक ऋण सब्सिडी व विभिन्न सरकारी योजनाओ...