चित्रकूट, अप्रैल 11 -- चित्रकूट। संवाददाता आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार ने राजापुर कस्बे में संचालित गेहूं क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। केन्द्र प्रभारी रविकांत दुबे ने उनको अवगत कराया कि अब तक तीन किसानों से 84.50 कुंतल गेहूं खरीदा जा चुका है। जिसमें दो किसानों को भुगतान कर दिया गया है। कमिश्नर ने निर्देशित किया कि किसानों के गेहूं का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए। खरीद केन्द्र रोजाना सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक खुले। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पेयजल, शौचालय, कृषकों के लिए बैठने की सुविधा तथा क्रय उपकरणों की उपलब्धता भी रहनी चाहिए। ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.