बिजनौर, जुलाई 4 -- ब्लॉक कार्यालय के सभागार में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय त्वरित मक्का किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा मदनपाल सिंह द्वारा किसानों को खरीफ फसलों में कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह द्वारा किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया गया। सहायक विकास अधिकारी डॉ नरेंद्र मालिक द्वारा किसानों को मक्का की फसल उत्पादन की वैज्ञानिक विधि के बारे में विस्तार से बताया गया एवं जोर दिया गया कि किसान जैविक खेती करते हुए फसल चक्र अपनाए, ताकि भूमि की उर्वरा शक्ति एवं बहुउद्देशीय मिलेट्स का उत्पादन किया जा सके। किसानों को खरीफ की बुवाई में जिप्सम का प्रयोग एवं धान की लाइन विधि से रोपाई हेतु प्रेरित किया गया। ब्लॉक प्रमुख द्वारा 12 किसानों को हाइब्रिड बाजर...