भभुआ, जनवरी 3 -- कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक डीडीसी ने सरकार से संचालित अन्य योजनाओं की बारी-बारी से की समीक्षा (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित मुंडेश्वरी सभागार भवन में शनिवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने की। बैठक के दौरान डीडीसी ने सरकार द्वारा बैंकों के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं की बारी-बारी से गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर किसानों को कृषि ऋण और किसान के्रडिट कार्ड (केसीसी) से ऋण देने की प्रक्रिया में तेजी लाने का बैंकों को निर्देश दिया। समिति के अध्यक्ष द्वारा बैंकों को यह भी निर्देशित किया गया कि केसीसी के गैर निष्पादित परिसंपत्तियों एनपीए की सूची संबंधित बीडीओ एवं जिला कृषि पदाधि...