पटना, जनवरी 9 -- बिहार के किसानों को कृषि लोन पर एक प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा। अभी 3 फीसदी ब्याज पर कृषि लोन मिलता है। शुक्रवार को मीठापुर स्थित कृषि भवन में कृषि विभाग और नाबार्ड के बीच इस संबंध में करार पर हस्ताक्षर हुआ है। वित्तीय वर्ष 2025-26 से यह लागू होगा। इसके तहत किसानों को 3 लाख रुपये तक फसल ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड ऋण, अल्पावधि कृषि उत्पादन ऋण पर 1 प्रतिशत की दर से ब्याज अनुदान का प्रावधान किया गया है। योजना का लाभ उन्हीं किसानों को देय होगा जो निर्धारित अवधि में ऋण का भुगतान करेंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य सरकार द्वारा कृषि लोन पर 1 प्रतिशत ब्याज अनुदान के लिए 500 करोड़ रुपये उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव और नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक गौतम कुमार इस मौके पर मौजूद रहे। कृषि विभाग की ओर से कृषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.