देहरादून, जनवरी 15 -- चकराता। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्विद्यालय के की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों में जैविक खेती को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत किसानों को जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गुरुवार को ग्राम पंचायत लाखामंडल में किसानों को जैविक खाद सामाग्री वितरित की गई। विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ पदम सिंह एवं भानू प्रताप ने बताया की भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली द्वारा इस योजना को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु विगत माह में 35- 40 किसानों का सर्वेक्षण किया गया था। जिसमें चयन करने के उपरांत 20-22 किसानों को जैविक खाद बनाने की सामग्री का वितरण किया गया है। कहा कि चकराता ब्लॉक के ग्राम पंचायत लाखामंडल में सामग्री वितरण के साथ खाद बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.