गोंडा, अक्टूबर 8 -- गोण्डा। रबी सीजन बुवाई की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस सीजन में दलहन तिलहन और गेहूं, आलू सहित अन्य फसलों की बुवाई होती है। किसानों को उर्वरकों की किल्लत न हो इसके लिए शासन ने खाद वितरण प्रक्रिया में बदलाव किया है। इस बार किसानों को एक हेक्टेयर भूमि पर पांच बोरी डीएपी और सात बोरी यूरिया ही मिलेगी। साधन सहकारी समितियों पर खाद उन्हीं किसानों को मिलेगी जो समितियों के पंजीकृत सदस्य हैं। फॉर्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को भी खाद दी जाएगी। इस बदलाव का उद्देश्य पारदर्शिता के साथ वास्तविक किसानों तक खाद की आपूर्ति को सुनिश्चित करना है। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अगर किसी किसान के पास कम जोत हैं तो वह ज्यादा खाद नहीं रख सकेगा। यानि एक हेक्टेयर भूमि होने पर किसान सिर्फ पांच बोरी डीएपी और सात बोरी यूरिया ही रख सकते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.