विकासनगर, जनवरी 15 -- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को सेलाकुई स्थित सगंध पौधा केंद्र का भ्रमण कर केंद्र की गतिविधियों और योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हाई वैल्यू एरोमैटिक और सगंध फसलों के उत्पादन व प्रसंस्करण से प्रदेश के किसानों की आर्थिकी में उल्लेखनीय सुधार किया जा सकता है। इसके लिए सगंध पौधा केंद्र को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है, ताकि यह प्रदेशभर के किसानों को डोर-स्टेप सहायता उपलब्ध करा सके। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जनपदों में वहां की जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप एरोमैटिक फसलों का चयन किया जाए और अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को सगंध फसलों के उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन में अपेक्षित सहयोग उपलब्ध कराया जाए। साथ ही छह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ...