उत्तरकाशी, जून 12 -- बनचौरा क्षेत्र के न्याय पंचायत धारकोट के हरिलागाड में जिला धान दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कृषि को बढ़ावा देना, धान की रोपाई प्रक्रिया को जागरूकता के साथ आगे बढ़ाना और किसानों को उन्नत बीजों व तकनीकों की जानकारी देना रहा। धान दिवस के इस उत्सव में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। खेतों में परंपरागत शैली में धान की रोपाई की गई, जिसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेतों में हरियाली और किसानों के चेहरे पर उत्साह की झलक साफ देखी जा सकती थी। कार्यक्रम के दौरान सहायक कृषि अधिकारी संजय ने किसानों को विभिन्न प्रकार की धान की किस्मों के बारे में जानकारी दी, जिनमें स्थानीय व उन्नत किस्में शामिल थीं। साथ ही किसानों को जैविक खेती, सिंचाई व्यवस्था...