बेगुसराय, जनवरी 9 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सहकारिता विभाग सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने गुरुवार को जिले का भ्रमण किया। इस दौरान मंत्री ने सहकारिता विभाग एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से संबंधित योजनाओं एवं संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा स्थानीय सर्किट हाउस में की। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने धान अधिप्राप्ति कार्य में लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान अनिवार्य रूप से 48 घंटे के भीतर किया जाए। उन्होंने जिले के अक्रियाशील एवं अवक्रमित पैक्स एवं व्यापार मंडलों को पुनः क्रियाशील एवं सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। मंत्री ने यह भी कहा कि पैक्सों एवं व्यापार म...