पूर्णिया, जनवरी 11 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने पूर्णिया प्रमंडल के कृषि कार्यों एवं योजनाओं को लेकर पूर्णिया जिला समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में कृप्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पूर्णिया प्रमंडल के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रधान सचिव द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई, जिसके तहत रबी सीजन 2025-26 के लिए वितरित अनुदानित एवं प्रत्यक्षण बीजों की समीक्षा की गई तथा उर्वरक प्रबंधन हेतु 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाते हुए किसानों को उचित मूल्य पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और भंडारों की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए। साथ ही आत्मा के कार्यक्रमों, फसल विविधीकरण, कस्टम हायरिंग सेंटर, टिश...