सीतामढ़ी, मई 24 -- सीतामढ़ी, हमारे प्रतिनिधि। जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में किया गया। शुक्रवार से जिले में खरीफ महाअभियान 2025 शुरू किया गया। इस दौरान किसानों को आधुनिक तकनीक की खेती और सरकार की ओर से उनके हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके बाद अब प्रखंडों में इसका आयोजन किया जाएगा। साथ ही पंचायतों में चौपाल लगाया जाएगा। कार्यक्रम का उदघाटन डीएम रिची पांडेय, संयुक्त निदेशक पौधा संरक्षण डॉ. प्रमोद कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने किया। डीएम ने कृषि पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को बीज एव...