जौनपुर, अक्टूबर 7 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभागार में सोमवार को किसानों को लकी ड्रा के माध्यम से विजेता किसानों को कृषि उपकरण वितरित किया गया। विधायक रमेश सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की खुशहाली के लिए कार्य कर रही है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह सार्थक एवं महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कृषि में लागत काफी बढ़ गई है। आज सिर्फ परंपरागत खेती के सहारे लागत निकालना भी कठिन हो गया है। इसलिए किसानों को खेती के साथ ही पशुपालन, मत्स्यपालन जैसी अन्य कृषि सहगामी गतिविधियों की तरफ भी ध्यान देना होगा। खेती में मानव श्रम के साथ ही आधुनिकीकरण की तरफ भी आगे आना होगा। आज केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित में अनेकों योजनाएं चला रही हैं। इस दौरान सुइथाकला क्षेत्र के बरउद गांव निवासी रविंद्र या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.