बुलंदशहर, दिसम्बर 8 -- ठंड का मौसम, तो शुरू हो गया है। अभी तक गेंहू की फसल के अनुसार पाला नहीं पड़ा है। किसान गेहूं की फसल को लेकर चिंतित है। किसानों को आगामी दिनों में पाला अधिक पड़ने की उम्मीद है। इस बार ठंड देरी से आई हैं। पिछले कुछ दिनों से ही लोगों को ठंड के बढ़ने का अहसास होने लगा है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के लिए किसान पाला के पड़ने का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक कई स्थानों पर हल्का पाला पड़ने लगा है। वहीं कई जगहों पर पाला नहीं पड़ने से किसानों को गेहूं की फसल को लेकर चिंता है। किसानों के अनुसार गेहूं की फसल के लिए पाला अधिक पड़ना चाहिए। अब ठंड के बढ़ने के साथ ही किसानों को आगामी दिनों में पाला पड़ने की उम्मीद है। कोट:- अभी तक कम पाला पड़ा है। जिससे गेहूं की फसल को कोई खास लाभ नहीं हो रहा है। आगामी दिनों में पाला अधिक होने की उम...