बदायूं, जुलाई 9 -- बदायूं, संवाददाता। गन्ना किसानों का चीनी मिलें अब तक करोड़ों दबायें बैठी हैं। गन्ना किसान बकाया भुगतान न होने की वजह से परेशान हैं। किसान बकाया भुगतान की मांग को लेकर चीनी मिलों एवं गन्ना विभाग के चक्कर काटते-काटते परेशान हो चुके हैं। गन्ना किसानों का कहना है कि जल्द बकाया भुगतान कराया जाए। जिले के गन्ना किसानों का चार चीनी मिलों पर पेराई सत्र 2024-2025 का 52 करोड़ बकाया है, जो कि अब तक नहीं मिला है। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान न मिलने की वजह से तमाम काम रुके हुये हैं। किसी को बेटा, बेटी की शादी करनी है तो किसी को अन्य काम निपटाने हैं। गन्ना किसानों का कहना है कि अगर जल्द बकाया भुगतान हो जाता है तो खरीफ की सीजन में धान की रोपाई करना भी आसान हो जाएगा। वर्तमान में रोपाई के लिए धान का बीज खरीदकर पौध डाल रहे हैं। इसके साथ...