प्रयागराज, फरवरी 6 -- माघ मेला के सेक्टर तीन स्थित गंगा पंडाल में आयोजित पांच दिवसीय किसान मेले में शुक्रवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। उन्होंने फतेहपुर के किसान राजेंद्र कुमार पटेल को अपने क्षेत्र में किसानों के लिए निशुल्क सिंचाई उपलब्ध कराने पर प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया। इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार किसानों के हित में मजबूती के साथ खड़ी है। सरकार की ओर से प्रदेश के सभी किसानों के निजी नलकूपों के बिल माफ कर दिए गए हैं। मौजूदा समय में सिंचाई वाले नलकूप से बिल नहीं लिया जाता है। उन्होंने जिले में कार्यरत कृषि विज्ञान केंद्रों और कृषक उत्पादक संगठनों को निर्देशित किया कि जनपद में बीज उत्पादन का कार्य करें जिससे किसानों को उचित दर पर अच्छी गुणवत्ता का बीज उपलब्ध कराया जा सके। इस कार्य में कृषि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.