गढ़वा, मई 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। करीब 16 लाख की आबादी वाला गढ़वा जिला यूपी, छत्तीसगढ़ और बिहार के बॉर्डर पर अवस्थित है। उक्त कारण स्थानीय लोगों का सीधा संबंध उक्त राज्यों के लोगों से हर मामले में है। जिलांतर्गत अधिसंख्य आबादी का जीविकोपार्जन का मुख्य साधन कृषि ही है। जिले में खेती किसानी के लिए सिंचाई का नितांत अभाव है। बहुत कम भूमि सिंचित है। कृषि कार्य पूरी तरह मानसून पर निर्भर है। उक्त कारण कृषि कार्य में हमेशा अनिश्चितता बनी रहती है। उसके बाद भी किसी अपने बाहुबल से खेती करते हैं। किसानों की ओर से की गई खेती को हाथी के अलावा अन्य जंगली जानवर भी नुकसान पहुंचाते हैं। किसानों के उत्पादों को संरक्षित रखने की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं है। जिला स्तर पर कोल्ड स्टोरेज की सुविधा नहीं रहने के कारण किसान फसलों को अधिक दिनों तक सुरक्षित नहीं रख पाते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.