कानपुर, नवम्बर 12 -- मूसानगर, संवाददाता। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर किसानों के हंगामा के बाद सचिव ने केंद्र पर ताला डाल दिया। बुधवार सुबह 9 बजे क्षेत्र के सैकड़ों किसान खाद लेने के लिए इकट्ठा हुए थे। 10 बजे केंद्र पहुंचे सचिव संजय सिंह ने किसानों की भीड़ देखते हुए आधार कार्ड लेकर क्रमवार किसानों को खाद वितरण का काम शुरु किया। बुधवार को किसानों की भीड़ बढ़ गयी। सुबह से लाइन लगाए किसानों ने खाद न मिलने से हंगामा काटा। दुरौली गांव के किसान रमेश सिंह, मान सिंह, किसवा गांव के साधु राम व क्योटरा गांव के मलखान सिंह ने बताया की सुबह 9 बजे से आधार जमा करके नंबर आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सुबह से शाम हो गयी उनका नंबर नहीं आया। किसानों ने केंद्र पर खाद उपलब्ध होने और विक्रेता पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह लोग सुबह से नंबर आने का इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.