बरेली, मार्च 12 -- बरेली के 131 केंद्रों पर 17 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। डीएम ने केंद्र प्रभारियों को गेहूं लेकर आने वाले किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करने की नसीहत दी है। साथ ही शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। मंगलवार को विकास भवन सभागार में डीएम रविंद्र कुमार ने गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा की। केंद्र की बजाय मार्केट में गेहूं जाने के बारे में पूछताछ की। केंद्र प्रभारियों के व्यवहार को लेकर सवाल उठे। डीएम ने केंद्र प्रभारियों की बैठक कर उन्हें व्यवहार में सुधार करने के लिए निर्देशित करने को कहा। साथ ही शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके साथ ही सभी एजेंसियों को एक सप्ताह में किसानों का पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए। अप्रैल के पहले सप्ताह तक 50 मिट्रिक टन गेहूं की खरीद का प्रत्येक केंद्र को लक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.