कन्नौज, फरवरी 11 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव के सराय प्रयाग स्थित श्रीकप्तानसिंह कोल्ड स्टोरेज के शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय किसान, समर्थक और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह डील भारतीय किसानों के हितों के पूर्णतः विरुद्ध है। इससे; सस्ते आयातित कृषि उत्पादों, जैसे सोयाबीन, मक्का, डेयरी आदि के कारण घरेलू बाजार प्रभावित होगा, जिससे किसानों की आय घटेगी और शोषण बढ़ेगा। अमन यादव ने स्पष्ट किया कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चले...