रामपुर, फरवरी 13 -- रालोद की ओर से जिला कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह केवल नेता नहीं, बल्कि किसानों की उम्मीद, ग्रामीण भारत की आवाज और खेत-खलिहान से उठी ताकत थे। उन्होंने किसानों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक मज़बूती के लिए जीवनभर संघर्ष किया। रुहेलखंड महासचिव सुमन सिंह परिहार ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह का जीवन ईमानदारी, सादगी और किसान हितों के प्रति अडिग प्रतिबद्धता का प्रतीक है। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कुलदीप कौर, नगर अध्यक्ष नवाब खान, जिला उपाध्यक्ष कलावती, नावेद खान, जुनेद खान, संकर लाल लोधी, रामकिशन सागर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रभात भारद्वाज को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। ---...