सोनभद्र, फरवरी 16 -- सोनभद्र। देश में बढ़ती मंहगाई बेरोजगारी, घटते वेतन तथा केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूरों और किसानों की मांगों की समर्थन में केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठनों व संयुक्त किसान मोर्चा के अखिल भारतीय भारत बंद के आवाहन पर विभिन्न संगठनों ने जुलूस निकाल कर विरोध जताया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित एडीएम वित्त व राजस्व को 24 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।वामपंथी नेताओं ने केंद्र सरकार पर विफलता का आरोप लगाया। कहाकि देश के मजदूर किसानों देश में संपदा पैदा करने वाले मेहनतकश के अधिकारों पर हमला बहुत तेजी से बढ़ रहा है। मजदूर और किसानों के लगातार विरोध के बावजूद केंद्र सरकार पूरी हठधर्मिता के साथ पिछले 10 वर्षों में बड़े मालिकों के एजेंडों के साथ आगे बढ़ रही है। जनता के धन से...