अयोध्या, जनवरी 4 -- - गांधी पार्क में पंचायत कर यूनियन ने 30 जनवरी को एसएसपी के घेराव का निर्णय लिया अयोध्या, संवाददाता। थाना तारुन एवं हैदरगंज में दर्ज किसान आंदोलनकारियों के विरुद्ध मुकदमें की समाप्ति के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा स्पष्ट जवाब न देने के कारण भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने गांधी पार्क सिविल लाइंस में पंचायत की। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 तारीख को महापंचायत करके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का घेराव किया जाएगा। भाकियू सहित संयुक्त किसान मोर्चा, अपना दल बलिहारी, अपना दल कमेरावादी,अर्जक संघ, शोषित समाज दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी आदि की मौजूदगी पंचायत में रहीं। यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा का आरोप है कि तारुन और हैदरगंज थाने में किसानों के विरुद्ध पुलिस द्वारा गलत ढंग से केस द...