बेगुसराय, नवम्बर 19 -- सिंघौल, निज संवाददाता। आत्मा बेगूसराय द्वारा संकर मक्का बीज उत्पादन को लेकर रबी मौसम 2025 में संचालित किए जाने वाले किसान पाठशाला के लिए चयनित कृषक के स्थल चयन का संयुक्त रूप से निरीक्षण। यह स्थल बरौनी प्रखंड के कृषक राज नारायण सिंह तथा मटिहानी प्रखंड के कृषक अशोक सिंह के द्वारा तैयार किया गया है। निरीक्षण टीम में भारतीय मक्का अनुसंधान केंद्र लुधियाना के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर एस बी सिंह, क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान एवं बीज उत्पादन केंद्र बेगूसराय के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर चिकप्पा कर्ज़गी, डॉ. चंद्रभान एवं आत्मा बेगूसराय के उप परियोजना निदेशक अजीत कुमार व दोनों ही प्रखंड के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शामिल थे। दोनों ही स्थल को बीज उत्पादन के दृष्टिकोण से उपयुक्त पाया गया। संकर मक्का बीज उत्पादन के क्षेत्र में पहली बार यह ...