गोरखपुर, जनवरी 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर महोत्सव के तहत आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) के छात्र सिद्धार्थ तिवारी,प्रेरणा श्रीवास्तव और ईशा चौरसिया द्वारा विकसित एग्री-मित्र स्मार्ट कृषि समाधान ने लोगों का ध्यान खींचा। आधुनिक तकनीक पर आधारित यह डिवाइस किसानों को खेती से जुड़ी सटीक जानकारी देकर निर्णय लेने में मदद करता है। छात्र ने बताया कि एग्री-मित्र एक आईओटी आधारित कृषि निगरानी प्रणाली है, जिसे खेत में स्थापित किया जाता है। यह डिवाइस खेत के आसपास का तापमान, आर्द्रता, मिट्टी की नमी और सूर्य प्रकाश की तीव्रता का लगातार आंकलन करती है। सेंसर से प्राप्त यह डेटा रियल टाइम में एग्री-मित्र वेबसाइट पर भेजा जाता है, जहां से किसान अपने खेत की स्थिति कहीं से भी देख सकता है। एग्री-मित्र की सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.